Saturday, April 18, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने की कीमतों में गिरावट ?

सोने की कीमतों में गिरावट ?

शुक्रवार को सोने ने अपनी बढ़त खो दी है। आज 24K, 22K और 18K सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट भारतीय रुपये के शुरुआती कारोबार में मजबूत होने के बीच आई है। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बुलियन बाजार में इसका रुझान मजबूत बना रहा। आज सोने की कीमत में आई हालिया गिरावट से रिटेल आभूषण खरीदारों और निवेशकों के लिए राहत की बात है क्योंकि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमत घटने से पैसों की अच्छी-खासी बचत होगी।

बता दें कि आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 137 रुपये प्रति ग्राम गिरकर 15,420 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। इसी तरह से 22 कैरेट सोने का रेट 125 रुपये प्रति ग्राम घटकर 14,135 रुपये प्रति ग्राम रह गई है। 18 कैरेट सोने की दर 103 रुपये प्रति ग्राम फिसलकर 11,565 रुपये प्रति ग्राम हो गई। शुक्रवार को सोने की कीमतों में आई गिरावट का मतलब है कि भारत में 24 कैरेट सोने के प्रति 100 ग्राम की कीमत 13,400 रुपये कम होकर 15,42,000 रुपये हो गई।

भारत में शुक्रवार, 17 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। भारत में चांदी की कीमत 5 रुपये प्रति ग्राम गिरकर 265 रुपये प्रति ग्राम हो गई। इस हिसाब से प्रति किलोग्राम इसमें 5000 रुपये की गिरावट आई है। इसी के साथ देश में अभी चांदी की कीमत 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। इस साल जनवरी और फरवरी के महीने में काफी उतार-चढ़ाव के बाद चांदी अपने अब तक के सबसे हाई लेवल 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई थी,

लेकिन अगले ही महीने कीमत 3 लाख रुपये से नीचे गिर गई।जहां शुक्रवार को भारत में सोने और चांदी की कीमतें गिरीं, वहीं इन कीमती धातुओं की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें स्थिर रही। ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स के अनुसार, शुक्रवार 17 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय सोने की कीमत 4,800 डॉलर प्रति औंस के करीब बनी रही। इसी के साथ यह कीमती धातु लगातार चौथे हफ्ते की बढ़त की ओर अग्रसर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments