घरेलू फ्यूचर मार्केट में गुरुवार, 9 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. कारोबार के शुरूआत में सोने-चांदी दोनों के दाम टूट गए थे. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 420 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।
एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,50,647 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,51,776 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।
सुबह करीब 9:50 बजे, गोल्ड वायदा 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,357 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,51,452 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में इन बहुमूल्य धातुओं को कीमत क्या चल रही है।


