Monday, April 6, 2026

Google search engine
Homeनेशनलराष्ट्रीय सफाई आयोग ने सफाई कर्मचारियों की मुश्किलें सुनी

राष्ट्रीय सफाई आयोग ने सफाई कर्मचारियों की मुश्किलें सुनी

नवांशहर में श्री हरदीप सिंह गिल, वाइस चेयरमैन, राष्ट्रीय सफाई आयोग द्वारा आज नगर कौंसिल के राहों में सफाई कर्मचारियों की मुश्किलें सुनी गई। उन्होंने विभिन्न जिला अधिकारियों, सभी नगर कौंसलों के अधिकारियों तथा सफाई कर्मियों के साथ बैठक की।

सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के बाद वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह गिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सफाई कर्मचारियों और सीवरेज सफाई करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का हर महीने पीएफ काटा जाए और इसकी पूरी डिटेल सफाई कर्मचारियों के साथ साझा की जाए। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों को वर्दी, सफाई के लिए आवश्यक सामग्री, मास्क आदि जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं। साथ ही सभी सफाई कर्मचारियों का मैडिकल और एक्सीडेंट बीमा करवाया जाए तथा समय-समय पर उनका मेडिकल चेकअप भी करवाया जाए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों पर श्रम कानूनों को पूरी तरह लागू किया जाए।इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो भी सफाई सेवक सीवरेज विभाग या नगर कौंसिल विभाग में काम करते है, उनके आई-कार्ड बनाए जाएं और आई-कार्ड पर उनकी निजी जानकारी के साथ ब्लड ग्रुप अवश्य लिखा जाए। इसके अलावा उन्हें सेफ्टी किटें भी जरूर उपलब्ध करवाई जाएं।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मैनुअल (हाथ से) सीवरेज सफाई पर पाबंदी लगा दी गई है। इसलिए सीवरेज की सफाई मशीनों के माध्यम से करवाना सुनिश्चित किया जाए और सरकार की हिदायतों का पालन किया जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि काम के दौरान किसी सफाई कर्मचारी के साथ दुर्घटना होने पर पहले 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया है। यदि मुआवजा मिलने में देरी होती है तो आयोग तुरंत कार्रवाई करता है और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments