Monday, April 6, 2026

Google search engine
Homeनेशनलगुड फ्राइडे की वजह से बंद बाजार...

गुड फ्राइडे की वजह से बंद बाजार…

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 3,500 रुपये की गिरावट आई और यह अब 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज 0.02% गिरकर यानी 30 रुपये गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

पिछले दिन 149680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,49,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना गुरुवार को बाजार बंद होने तक घटकर 146608 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

चूंकि आज गुड फ्राइडे की वजह से बंद है, इसलिए यही भाव मान्य रहेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना टूटकर 4,591.52 डॉलर प्रति औंस रह गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट नीचे देख सकते है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में घरेलू बाजार में सुस्ती के माहौल के बीच सोना 3,500 रुपये टूटकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,500 रुपये या 2.26 प्रतिशत की गिरावट आई। यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 166.79 डॉलर या 3.51 प्रतिशत टूटकर 4,591.52 डॉलर प्रति औंस रह गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments