घरेलू फ्यूचर मार्किट में बुधवार, 1 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।सोने में जहां मजबूती है वहीं, चांदी फिसल गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 588 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था।
एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,51,427 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,50,761 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 0.71 फीसदी या करीब 1,699 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,193 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था।
चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,39,257 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,40,612 रुपये था।दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,550 रुपये की दर पर बिक रहा है। वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 25,500 रुपये खर्च करने होंगे।चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,650 रुपये चल रही है।


