ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच करीब एक महीने से चल रही जंग और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। ट्रंप ने कहा है, ‘PM मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा कर दिखाते हैं।
यह मैसेज अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को भारत में अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया। ट्रंप ने लिखा, ‘भारत के साथ हमारा शानदार रिश्ता आगे और मजबूत होगा। PM मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा कर दिखाते हैं, जो ज्यादातर लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बाद में ट्वीट कर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात हुई. पश्चिम एशिया की स्थिति पर उपयोगी चर्चा हुई. भारत डी-एस्केलेशन और जल्द से जल्द शांति बहाली का समर्थन करता है। हॉर्मुज स्ट्रेट को खुला, सुरक्षित और सुलभ रखना पूरे विश्व के लिए जरूरी है. हम शांति और स्थिरता के प्रयासों पर संपर्क में रहेंगे.’ दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर लगातार संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।


