Sunday, May 10, 2026

Google search engine
Homeनेशनलहिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर ईसाई बनने वाला व्यक्ति SC दर्जा...

हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर ईसाई बनने वाला व्यक्ति SC दर्जा नहीं रख सकता- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने आज आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर ईसाई बनने वाला व्यक्ति SC दर्जा नहीं रख सकता। सक्रिय रूप से ईसाई या इस्लाम धर्म अपनाने पर SC लाभ, संरक्षण और आरक्षण स्वतः समाप्त हो जाते है।

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला बरकरार रखा गया है.धर्मांतरण और अनुसूचित जाति (SC) दर्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर अपना रुख साफ कर दिया है।

कोर्ट ने कहा है कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर कोई और धर्म अपनाने वाले व्यक्ति को SC का लाभ नहीं मिल सकता। न्यायमूर्ति पी.के. मिश्र और एन.वी. अंजारिया की दो जजों वाली पीठ ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि एक व्यक्ति जब खुद को ईसाई के रूप में घोषित करता है

और उसका अभ्यास भी करता है, तो वह अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का सदस्य नहीं रह सकता। कोर्ट के अनुसार, ‘SC स्टेटस पर लगा संवैधानिक प्रतिबंध पूर्ण है. कोई राज्य, कानून या नीति इसे बदल नहीं सकती.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments