अमृतसर वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस की जांच CBI को सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का ताजा बयान सामने आया है । आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग और अमित शाह पर आरोप लगाने के बाद भी लोगों की मौत हुई।
तब किसने इस्तीफा दिया और किसे गिरफ्तार किया गया?मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए गए हैं। नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। हमारे लिए मंत्री और चौकीदार एक जैसे हैं।


