Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकंगना रनौत ने राहुल गांधी को कहा 'टपोरी', कांग्रेस ने जताई नाराज़गी

कंगना रनौत ने राहुल गांधी को कहा ‘टपोरी’, कांग्रेस ने जताई नाराज़गी

BJP सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टपोरी कहने वाले बयान पर हर तरफ चर्चा हो रही है। जिस पर कांग्रेस और विरोध दल नाराजगी जता रहे है।कंगना रनौत ने दावा किया कि राहुल गांधी का व्यवहार अच्छा नहीं है। उनके आते ही महिला सांसद असहज महसूस करती हैं। राहुल गांधी इंटव्यू के दौरान हूटिंग कॉल्स करते हैं।

वह किसी के साथ भी तू-तड़ाक करके बात करने लगते हैं। साथ ही, कंगना रनौत ने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की तारीफ की और कहा कि राहुल गांधी को उनसे सीखना चाहिए।जब कंगना रनौत से पूछा गया कि जिस तरह से ब्यूरोक्रेट्स ने एक लेटर लिखा है और उसमें ये कहा है कि राहुल गांधी का जो आचरण है, जो एटीट्यूड है पार्लियामेंट में, वो सही नहीं है।

उस पर क्या कहेंगी आप? तो उन्होंने कहा कि हां बिल्कुल, हम महिलाओं को उनको देखकर बहुत ज्यादा अनकंफर्टेबल फील होता है क्योंकि एकदम जैसे टपोरी की तरह वो आते हैं। और किसी से भी तू-तड़ाक करते हैं।

कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो उनको वो हूटिंग कॉल्स करते है।हालांकि, राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी के व्यवहार की कंगना रनौत ने तारीफ की। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी बहन से सीखना चाहिए। उनका बिहेवियर कितना अच्छा है, लेकिन राहुल गांधी स्वयं शर्म के पात्र हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments