Tuesday, June 2, 2026

Google search engine
Homeनेशनलजाने कैसा है सोने-चांदी का हाल ?

जाने कैसा है सोने-चांदी का हाल ?

सेफ इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोने की डिमांड बढ़ी है, जिससे कीमतों में भारी उछाल आया है। 12 मार्च, 2026 की सुबह देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है।आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

चंडीगढ़, जयपुर और लखनऊ में भी 24 कैरेट सोना 1,63,470 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,49,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।सोने के उलट, आज चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। चांदी की कीमत 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। गौरतलब है कि इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के पार चली गई थी।

मार्किट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, US-इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से इन्वेस्टर्स में डर का माहौल है, जिसकी वजह से लोग सोने में इन्वेस्ट करना सेफ मान रहे हैं। हालांकि US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया है कि यह जंग जल्द खत्म हो सकती है, लेकिन इज़राइल ने साफ कर दिया है कि वह तब तक लड़ाई जारी रखेगा जब तक उसे कोई बड़ी जीत नहीं मिल जाती।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments