Monday, March 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबस्सी पठाना में हुआ दर्दनाक हादासा, दो लोगों की हुई मौत

बस्सी पठाना में हुआ दर्दनाक हादासा, दो लोगों की हुई मौत

फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में एक दर्दनाक हादासा हुआ जहां दो लोगों की मौत हो गई। बता दे कि बस्सी पठाना के शहीदगढ़ गांव के पास एक सड़क हादसे में दो लोगों को अपनी जान गवानी पडी क्योंकि। एक आवारा कुत्ता मोटरसाइकिल के सामने आ गया, जिससे दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई और दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।स्थानीय पुलिस अनुसार उन्हें अस्पताल से फोन आया था, जिसमें कुत्ते के सामने आने से दो मोटरसाइकिल सवार आपस में टकरा गए। दोनों मोटरसाइकिल सवारों को इलाज के लिए फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया,

जहां उनकी मौत हो गई। मरने वालों में एक 26 साल का युवक अनुराग और दूसरा 49 साल का व्यक्ति नछत्तर बताया जा रहा है। अनुराग बंदा बहादुर कॉलेज में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था और नछत्तर एक फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments