देश के कई हिस्सों में मार्च शुरू होते ही गर्मी तेज होने लगी है।महाराष्ट्र के अकोला में तापमान अभी से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. दिल्ली, पटना, लखनऊ, भोपाल और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी गर्मी बढ़ने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक म्यांमार के पास बंगाल की खाड़ी में एक बड़ा एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन (वायुमंडलीय परिसंचरण) बन गया है।
यह सिस्टम धीरे-धीरे भारत की ओर बढ़ रहा है।इस कारण मौसम में बदलाव देखने को मिंलेगा।दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी बढ़ने लगी है।मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पंजाब और हरियाणा में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है।
अगले कुछ दिनों तक यहां किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।यूपी में बढ़ने लगी गर्मीउत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी भीषण होने लगी है।कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती रहेगी। हालांकि 14 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।


