पंजाब सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बजट 2026-27 के दौरान “मुख्यमंत्री माँवा-धीया सत्कार योजना” शुरू करने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्री ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि यह योजना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुरू की जा रही है और इसका मकसद पंजाब की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
सरकार की घोषणा के मुताबिक, इस योजना के तहत राज्य की सभी वयस्क महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह सीधे उनके बैंक खाते में मिलेंगे, जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। सरकार ने इस योजना को न केवल भारत में बल्कि दुनिया में पहली सार्वभौमिक नकद ट्रांसफर योजना करार दिया है।सरकार के मुताबिक 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला इस योजना के लिए पात्र होगी।
. हालांकि, वर्तमान या पूर्व सरकारी कर्मचारियों, वर्तमान या पूर्व सांसदों/विधायकों और आयकर भुगतान करने वाले परिवारों को इस योजना से बाहर रखा जाएगा। इसके अलावा जो महिलाएं पहले से ही वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या विकलांगता पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठा रही हैं, वे भी इस योजना का लाभ ले सकेंगी।


