मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की। इसके लिए उन्होंने लुधियाना में इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ मीटिंग की। लॉन्च के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “हम हिस्सा या लाल बैग नहीं मांगेंगे। हमारी बस यही इच्छा है कि आपके बिजनेस बढ़ें और यहां के युवाओं को नौकरी मिले।
” मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं कॉमर्स का स्टूडेंट रहा हूं, इसलिए थोड़ा बहुत जानता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “अगर पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है, तो इंडस्ट्री का रंग जरूरी है। आपकी वजह से कई घरों के चूल्हे चलते हैं। आप अन्नदाता भी हैं। आज हम आपको तोहफा दे रहे हैं, कल महिलाओं को बड़ा तोहफा देंगे।”
इससे पहले राज्य के इंडस्ट्री मिनिस्टर संजीव अरोड़ा ने कहा कि ऐसी पॉलिसी देश में कहीं नहीं है। यह पॉलिसी अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की लीडरशिप में लाई गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इंडस्ट्री से बहुत प्यार है।
इसे कैबिनेट में 10 मिनट के अंदर पास कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए 24 कमेटियां बनाई गई थीं, जिन्होंने इसके लिए अपनी राय दी। पॉलिसी बनाने में डिपार्टमेंट के अधिकारियों, पंजाब डेवलपमेंट कमीशन और AI का इस्तेमाल किया गया।


