अमृतसर कमिश्नरेट ने एक बड़े ऑपरेशन में बॉर्डर पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मॉडर्न पिस्टल बरामद की हैं, जिनमें पाकिस्तान में बनी ग्लॉक 9 mm, PX5, 30 बोर, टॉरस 9 mm और ग्रेटा 9 mm शामिल है।
इसके साथ ही 34 जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। जांच के दौरान पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के हथियार तस्करों के संपर्क में थे। वे हथियारों की खेप मंगवाने और उन्हें अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने के लिए कोऑर्डिनेट कर रहे थे। इस बारे में अमृतसर के मकबूलपुरा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है।


