पटियाला की न्यू ऑफिसर्स कॉलोनी के रहने वाले और अभी नई दिल्ली में कैबिनेट सेक्रेटेरिएट में पोस्टेड कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ ने पंजाब DGP को लेटर लिखकर सस्पेंड इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों की बहाली तुरंत कैंसल करने और मोहाली में उनकी पोस्टिंग रोकने की मांग की है।कर्नल बाठ ने अपने लेटर में लिखा कि ढिल्लों का सस्पेंशन खत्म करके उन्हें रोपड़ रेंज के तहत मोहाली में पोस्ट करने का फैसला चिंताजनक है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय के पटियाला SSP DIG नानक सिंह ने FIR दर्ज करने में देरी की और आरोपी अधिकारियों को बचाने की कोशिश की।कर्नल बाठ के मुताबिक, इन कदमों से चल रहे ट्रायल पर असर पड़ सकता है और उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने मांग की कि इंस्पेक्टर ढिल्लों को ट्रायल पूरा होने तक सस्पेंड रखा जाए,
ताकि वह गवाहों या परिवार पर दबाव डालने के लिए पुलिस के अंदरूनी कॉन्टैक्ट्स का गलत इस्तेमाल न कर सकें।उन्होंने यह भी अपील की कि किसी भी आरोपी अधिकारी को पटियाला या मोहाली के पास पोस्ट न किया जाए और उन्हें DIG नानक सिंह के अंडर न रखा जाए।
लेटर में यह भी मांग की गई कि परिवार की सुरक्षा के लिए और इंतज़ाम किए जाएं और फेयर ट्रायल पक्का किया जाए।अभी तक इस मामले पर पंजाब पुलिस या DGP ऑफिस से कोई ऑफिशियल जवाब नहीं आया है।गौरतलब है कि 13-14 मार्च 2025 की रात को पटियाला में राजिंदरा हॉस्पिटल के पास एक ढाबे के बाहर पार्किंग विवाद के दौरान कर्नल बाठ और उनके बेटे
को पंजाब पुलिस के सिविलियन कपड़ों में मौजूद जवानों ने कथित तौर पर बुरी तरह पीटा था।इस घटना के बाद मामला पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट पहुंचा और कोर्ट के आदेश के बाद जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन को सौंप दी गई।
दिसंबर 2025 में CBI ने मोहाली की एक स्पेशल कोर्ट में इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों और दूसरे पुलिसवालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में चार्जशीट फाइल की थी। स्पेशल CBI कोर्ट ने जनवरी में पांच पुलिसवालों को तलब किया था और मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च से शुरू होने वाली है।



