दिल्ली में आयोजित AI समिट में बिल गेट्स भाषण नहीं देंगे। इस बात की जानकारी Bill & Melinda Gates Foundation ने एक्स पर दी है।उनकी जगह पर अंकुर वोरा भाषण देंगे, जो गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और इंडिया हेड है।आयोजकों ने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि समिट का पूरा ध्यान उसके मुख्य विषयों और प्राथमिकताओं पर बना रहे।
आयोजकों ने बताया कि अंकुर वोरा का संबोधन फाउंडेशन के काम और भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित रहेगा।गेट्स फाउंडेशन ने साफ किया है कि भारत में उसके काम और सहयोग में कोई बदलाव नहीं है।फाउंडेशन भारत के साथ मिलकर स्वास्थ्य और विकास से जुड़े लक्ष्यों पर काम करता रहेगा। यह फैसला केवल समिट के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर लिया गया है।फाउंडेशन ने दोहराया है कि वह भारत में अपनी साझेदारी और योजनाओं को पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगा।



