Wednesday, April 8, 2026

Google search engine
Homeनेशनलराज्य सभा की 37 सीटों पर 10 राज्यों में 16 मार्च को...

राज्य सभा की 37 सीटों पर 10 राज्यों में 16 मार्च को होगा मतदान

भारत के चुनाव आयोग ने राज्यसभा के लिए चुनाव का प्रोग्राम घोषित कर दिया है। यह चुनाव उन सदस्यों की जगह भरने के लिए करवाया जा रहा है, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है। कुल 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव होगा। चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रोग्राम के अनुसार 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी.।नामांकन दाखिल करने, जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया तय समय सीमा के अनुसार पूरी की जाएगी। इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान होगा।

मतदान उसी दिन होगा और मतगणना भी 16 मार्च को ही की जाएगी।यह चुनाव महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की सीटों के लिए कराया जाएगा। राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और राज्यों में चुनावी हलचल तेज हो गई है।इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments