Wednesday, April 15, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर

पंजाब सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर

पंजाब सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आईएएस अधिकारी गिरीश दियालन और प्रीति यादव का तबादला कर दिया गया है।2011 बैच के आईएएस अधिकारी गिरीश दियालन, इस समय रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, पंजाब के रूप में सेवा निभा रहे है।

और उनके पास पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड तथा पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त चार्ज भी है।इस फेरबदल के बाद, वह अपने मौजूदा पदों पर बने रहेंगे, लेकिन उन्हें मार्कफेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा जाएगा, जो पहले प्रीति यादव के पास था।

2014 बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति यादव, जो पहले मार्कफेड की प्रबंध निदेशक के रूप में सेवा निभा रही थी, को तबादला करके विशेष सचिव, रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं सिखलाई विभाग, पंजाब नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments