Friday, June 19, 2026

Google search engine
HomeनेशनलCBSE ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी

CBSE ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। CBSE का रिजल्ट इसकी आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर पर चेक किया जा सकता है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

छात्र कई ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स – cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, DigiLocker, UMANG ऐप के जरिए अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। लॉगिन करने के तुरंत बाद डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

CBSE 10th Result 2026 का डायरेक्ट लिंक (Direct Link) ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर एक्टिव हो गया है। यहां रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स देखते रहें।सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने Class 10 Board Examination 2026 (Session 1) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स अपने CBSE Class 10 के रिजल्ट 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके देख सकते हैं।

CBSE Class 10 की 2026 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments