Friday, June 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलअमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से , 3 जुलाई से शुरू...

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से , 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल आज से शुरू हो गई है। 13 से 70 साल की उम्र के व्यक्ति इस यात्रा के लिए अधिकारिक वेबसाइट http://jksasb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन अधिकृत बैंक शाखाओं में जाकर करवाया जा सकता है। इस साल पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 28 अगस्त तक चलेगी।

इस दौरान लोग बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग जाते है। सालभर भक्तों को इस यात्रा के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार रहता है।अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

इसके अलावा बोर्ड के मोबाइल ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की बात करें, तो देश भर की 540 से अधिक अधिकृत बैंक शाखाओं में जाकर अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण करवाया जा सकता है। इनमें पंजाब नैशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, यस बैंक और एक्सिस बैंक की कई शाखाएं शामिल है। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC) सबसे जरूरी होता है।

यह सर्टिफिकेट बोर्ड द्वारा अधिकृत डॉक्टर्स से ही बनवाना होगा। ध्यान रहे कि यह सर्टिफिकेट 8 अप्रैल 2026 के बाद जारी किया हुआ ही मान्य होगा। इसके अलावा आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट में से किसी एक आईडी कार्ड की जरूरत होती है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए कम से कम 4-5 लेटेस्ट फोटोग्राफ साथ रखें। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 150 रुपये है, जो ऑनलाइन या बैंक के माध्यम से जमा करनी होगी। इसके बाद ही आपका रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो पाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments