Wednesday, April 15, 2026

Google search engine
Homeपंजाबफतेहगढ़ साहिब में हुआ बस हादसा,6 लोगों की मौत

फतेहगढ़ साहिब में हुआ बस हादसा,6 लोगों की मौत

बैसाखी के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब के दर्शन करके लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस बीती रात फतेहगढ़ साहिब में पलट गई। यह हादसा देर रात बस्सी पठाना में हुआ। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्हें तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बस में 40 श्रद्धालु सवार थे। यह घटना बीती देर रात हुई।यह श्रद्धालु आनंदपुर साहिब में लगे बैसाखी मेले से लौट रहे थे। इसी दौरान, हिम्मतपुरा गांव के पास बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई। बस बेकाबू हो गई, एक बिजली के खंभे से टकराई और पलट गई। बस में सवार यात्रियों का कहना है कि बस पलटने के बाद उन्हें अचानक बिजली का झटका लगा।

इस हादसे से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। 12 घायलों को मोरिंडा और नौ को फतेहगढ़ साहिब ले जाया गया। बस को वहां से हटा लिया गया है।गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया है। बस में सवार श्रद्धालु बस्सी पठाना के पास स्थित ‘मैन माजरी’ गांव के रहने वाले थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments