Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने की कीमत में आई गिरावट ?

सोने की कीमत में आई गिरावट ?

घरेलू फ्यूचर मार्किट में पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज मंगलवार, 10 फरवरी को इन बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को 1,56,001 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ है।

वहीं, इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,58,066 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।10 फरवरी की सुबह 9:55 बजे, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,57,390 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 676 रुपये की गिरावट दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,58,070 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments