महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में राज्य के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार सवार थे। हादसे में उनकी जान चली गई है।बताया जा रहा है कि यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब प्लेन लैंड करने वाला था।बारामती प्लेन क्रैश का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा गया कि हर तरफ धुएं का गुबार उठ रहा है और पूरा प्लेन तहस नहस हो चुका है।
बता दें, विमान में अजित पवार समेत 6 लोग सवार थे। DGCA ने सभी 6 लोगों मौतों की पुष्टि की है. बारामती और महाराष्ट्र के लोकप्रिय अजित दादा अब इस दुनिया में नहीं रहे। जानकारी के लिए बता दें कि उप मुख्यमंत्री अजित पवार को बुधवार, 28 जनवरी 2026 को बारामती तालुका में जिला परिषद और पंचायत समिति के सार्वत्रिक चुनाव प्रचार के तहत विभिन्न सभाओं को संबोधित करना था।
उनका कार्यक्रम सुबह 10 बजे निरावागज से शुरू होना था, इसके बाद दोपहर 12 बजे पंढरे में सभा करना था।दोपहर 3 बजे करंजेपुल में जनसभा को संबोधित करने के बाद उनका अंतिम कार्यक्रम शाम 5:30 बजे सुपा में प्रस्तावित थी


