Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलपीएम मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक भारत और यूरोपीय संघ में हुए...

पीएम मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक भारत और यूरोपीय संघ में हुए बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक 2026 को संबोधित करते हुए भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि यह समझौता दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक है और इसका सीधा फायदा भारत के उद्योग, ऊर्जा क्षेत्र और आम लोगों को मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि यह डील भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करेगी और सर्विस सेक्टर को नया सहारा देगी।पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।भारत नवीकरणीय ऊर्जा, तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया के कई देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के भारत में हर सेक्टर में सुधार हो रहे है। इन सुधारों की वजह से देश में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है और नए रोजगार के मौके बन रहे है।प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत-EU FTA, भारत और ब्रिटेन के बीच पिछले साल साइन हुए ट्रेड एग्रीमेंट को भी सपोर्ट करेगा।

इससे यूरोप के साथ भारत का कुल व्यापार और मजबूत होगा. इस समझौते का मकसद भारत और EU के बीच दो-तरफा व्यापार को बढ़ाना और आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाई देना है. सरकार का मानना है कि इससे निवेश, रोजगार और तकनीकी सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।इस कार्यक्रम का उद्घाटन गोवा में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया।

कार्यक्रम में कई देशों के मंत्री, उद्योग जगत के नेता और नीति विशेषज्ञ शामिल हुए। इस मौके पर संयुक्त अरब अमीरात के उद्योग और उन्नत तकनीक मंत्री सुल्तान अहमद अल जाबेर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments