सोने चांदी के दाम रोजाना लोगों को चौंका रहे है। ऐसे में घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने की कीमतों में गुरुवार, 22 जनवरी को जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा गुरुवार को 1,51,557 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ।
इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,52,862 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।22 जनवरी की सुबह 10:00 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,50,170 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 2700 रुपये की गिरावट दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,53,784 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 3,05,753 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 12800 रुपये की कमी दिखाता है। एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 3,25,602 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ बयान के बाद आज इनके रेट में गिरावट देखने को मिल रही है।


