घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने की कीमतों में बुधवार, 7 जनवरी को थोड़ी गिरावट आयी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,39,140 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,39,083 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।
7 जनवरी की सुबह 9:50 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,38,389 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 650 रुपये की गिरावट दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,39,140 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।सोना के साथ चांदी की कीमतों में भी बुधवार के कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिल रही है।
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 2,55,755 (प्रति किलो) रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 3050 रुपये की गिरावट दिखाता है। एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 2,59,692 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।


