सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी ने ग्राहकों को चौका कर रखा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुझान के बीच, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 1,100 रुपये बढ़कर 1,39,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
चांदी की कीमतें भी 4,000 रुपये बढ़कर 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, स्पॉट गोल्ड 67.47 डॉलर यानी 1.56 प्रतिशत बढ़कर 4,392.94 डॉलर प्रति औंस हो गया।


