दिल्ली में नए साल से पहले GRAP-4 की पाबंदियां हटा दी गई हैं. प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद ये फैसला लिया गया है।ग्रैप 3 की पाबंदियां लागू रहेंगी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में 21 नवंबर 2025 को जारी संशोधित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत लिया।
वर्तमान में 14 अक्तूबर, 19 अक्टूबर और 13 दिसंबर 2025 के आदेशों के अनुसार स्टेज-1, 2, 3 और 4 लागू थे।GRAP पर गठित उप-समिति ने आज (24 दिसंबर) हुई बैठक में क्षेत्र की वायु गुणवत्ता और IMD/IITM के पूर्वानुमानों की समीक्षा की। समिति ने पाया कि तेज हवाओं और अनुकूल मौसम के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
24 दिसंबर 2025 को AQI 271 दर्ज किया गया, जो ‘खराब (Poor)’ श्रेणी में आता है। हालांकि, आने वाले दिनों में हवाओं की गति कम होने से AQI बढ़ने की संभावना जताई गई है।GRAP पर गठित उप-समिति ने आज (24 दिसंबर) हुई बैठक में क्षेत्र की वायु गुणवत्ता और IMD/IITM के पूर्वानुमानों की समीक्षा की।
समिति ने पाया कि तेज हवाओं और अनुकूल मौसम के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। 24 दिसंबर 2025 को AQI 271 दर्ज किया गया, जो ‘खराब (Poor)’ श्रेणी में आता है. हालांकि, आने वाले दिनों में हवाओं की गति कम होने से AQI बढ़ने की संभावना जताई गई है।


