Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसवरुण चक्रवर्ती बने आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग पाने...

वरुण चक्रवर्ती बने आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले भारतीय क्रिकेटर

वरुण चक्रवर्ती आईसीसी की टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए है। ICC द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में चक्रवर्ती के 818 रेटिंग अंक हो गए है। सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने के मामले में उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है।

बता दें कि वरुण चक्रवर्ती अभी टी20 में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज है।वरुण चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में अब तक तीनों मैचों में दो-दो विकेट लिए है। 3 मैचों में 6 विकेट लेने और बढ़िया इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करने का उन्हें रैंकिंग में फायदा हुआ है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में चक्रवर्ती अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है।टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने का भारतीय रिकॉर्ड अब तक जसप्रीत बुमराह के नाम था। उन्होंने साल 2017 में 783 रेटिंग अंक का आंकड़ा छुआ था, लेकिन वरुण चक्रवर्ती अब उसके पार चले गए है। उनके रेटिंग पॉइंट्स अभी 818 है।

वो टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 800 रेटिंग अंकों का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय भी बन गए है।मिस्ट्री स्पिनर कहे जाने वाले वरुण चक्रवर्ती ने इतिहास रच डाला है। वो आईसीसी की टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए है। ICC द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में चक्रवर्ती के 818 रेटिंग अंक हो गए है।

सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने के मामले में उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि वरुण चक्रवर्ती अभी टी20 में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज है।वरुण चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में अब तक तीनों मैचों में दो-दो विकेट लिए है। 3 मैचों में 6 विकेट लेने और बढ़िया इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करने का उन्हें रैंकिंग में फायदा हुआ है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में चक्रवर्ती अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है।टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने का भारतीय रिकॉर्ड अब तक जसप्रीत बुमराह के नाम था।उन्होंने साल 2017 में 783 रेटिंग अंक का आंकड़ा छुआ था, लेकिन वरुण चक्रवर्ती अब उसके पार चले गए है। उनके रेटिंग पॉइंट्स अभी 818 है।

वो टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 800 रेटिंग अंकों का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय भी बन गए है।चक्रवर्ती इसी साल एशिया कप 2025 के दौरान सितंबर महीने में दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज बने थे, उसके बाद उन्होंने टॉप पर अपनी लीड को बढ़ाया ही है। धर्मशाला में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उन्होंने 4 ओवरों में महज 11 रन देकर दो विकेट चटकाए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments