मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 10 दिन के विदेश दौरे से जापान और कोरिया से लौट आए है । जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जापान और दक्षिण कोरिया की बड़ी कंपनियों तथा मंत्रियों के साथ अपनी बैठकों का विस्तार से ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि कई जापानी कंपनियां पंजाब के मोहाली में भारी निवेश करने को तैयार है।
कई कंपनियों ने मोहाली को एक वैश्विक आईटी हब बनाने में योगदान देने की इच्छा जताई है और यहां रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) सेंटर स्थापित करने में भी गहरी रुचि दिखाई है।10 दिन के इस दौरे पर मुख्यमंत्री के साथ पंजाब के प्रमुख उद्योगपति संजीव गुप्ता, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और निवेश प्रोत्साहन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी गए थे।
दौरे का मुख्य उद्देश्य पंजाब में निवेश आकर्षित करना था।सरकार अगले साल मार्च 2026 में “प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट” आयोजित करने की तैयारी कर रही है। यह समिट 13 से 15 मार्च 2026 तक मोहाली में होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट में सभी जापानी कंपनियों के हिस्सा लेने की पुष्टि की।मुख्यमंत्री ने इन प्रमुख निवेश और समझौते की जानकारी दी जिसमेंJBIC ने क्लीन एनर्जी सेक्टर में निवेश का वादा किया।
Yamaha हीरो ग्रुप के साथ मिलकर पंजाब में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Eva Bike) बनाने की योजना।Honda पंजाब में कार कंपोनेंट्स (पुर्ज़े) की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। Toray ने मोहाली में निवेश में रुचि दिखाई।जापानी ट्रक कंपनी Sumitomo के साथ भी व्यापारिक चर्चा हुई।जापान का METI मंत्रालय भी पंजाब में निवेश करेगा।Toppan Holdings ने ₹400 करोड़ के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए।
Fujitsu Limited मोहाली में AI और IT आधारित बड़ा प्रोजेक्ट स्थापित करेगी।JICA ने पंजाब में एक बड़े बागवानी (हॉर्टिकल्चर) प्रोजेक्ट को मंजूरी दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहाली में एक विश्व स्तरीय ग्लोबल आईटी हब विकसित करने का काम तेज़ी से चल रहा है और इन विदेशी निवेशों से पंजाब में रोज़गार और आर्थिक विकास के नए युग में प्रवेश करेगा।


