पंजाब कांग्रेस में चल रहे आंतरिक कलह ने अब कानूनी रंग ले लिया है। पूर्व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अमृतसर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिट्ठू मदान को लीगल नोटिस भेज दिया है। नोटिस में मदान को उनके खिलाफ दिए गए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के लिए 7 दिनों के अंदर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया गया है।
यदि ऐसा न किया गया, तो डॉ. सिद्धू माणहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दे चुकी हैं।नोटिस का विवरण और आरोपडॉ. नवजोत कौर सिद्धू के वकीलों द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि मिट्ठू मदान का बयान “झूठा, भ्रामक और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला” है। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि मदान को अगले 7 दिनों के अंदर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगनी होगी और अपना बयान वापस लेना होगा। अन्यथा, डॉ. सिद्धू कानूनी कार्रवाई शुरू करने पर मजबूर होंगी। यह घटना पंजाब कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से डॉ. सिद्धू के निष्कासन के ठीक बाद घटी है, जहां उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर “500 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार” जैसे गंभीर आरोप लगाए थे


