Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली के एक निजी स्कूल में बम होने की मिली धमकी

दिल्ली के एक निजी स्कूल में बम होने की मिली धमकी

दिल्ली के एक निजी स्कूल में बुधवारी सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल प्रशासन को कैंपस में बम होने की धमकी भरी कॉल आई। यह डरावनी कॉल सुबह करीब 10:40 बजे आई, जिसमें दावा किया गया कि स्कूल की इमारत के अंदर विस्फोटक रखे गए हैं।धमकी मिलते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस, फायर ब्रिगेड समेत सभी इमरजेंसी एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत स्कूल को खाली करवा लिया गया।लवली पब्लिक स्कूल का है मामलादिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना लक्ष्मी नगर स्थित लवली पब्लिक स्कूल की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ कई फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए।खतरे को देखते हुए बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की टीमें भी तुरंत बुला ली गई।

पुलिस ने सबसे पहले स्कूल में मौजूद सभी छात्रों, शिक्षकों और पूरे स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालकर एक खुली जगह पर पहुंचाया।फिलहाल, सुरक्षा बलों ने पूरे स्कूल कैंपस को घेर लिया है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, जो राहत की बात है।

हालांकि, पुलिस अभी भी पूरी सतर्कता बरत रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरी कॉल किसने और कहां से की थी। विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments