Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलइंडिगो संकट को लेकर टॉप मैनेजमेंट के साथ नागरिक उड्डयन मंत्रालय में...

इंडिगो संकट को लेकर टॉप मैनेजमेंट के साथ नागरिक उड्डयन मंत्रालय में बैठक

भारत में इंडिगो संकट को लेकर मंगलवार को इंडिगो एयरलाइन के टॉप मैनेजमेंट के साथ नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) में बैठक हुई। इस बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ मंत्रालय के सचिव समीर सिन्हा भी मौजूद रहे।

बैठक में मंत्रालय ने इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स को बुलाया और उनसे इंडिगो संकट पर पूरा अपडेट लिया। बैठक में इंडिगो की आंतरिक गड़बड़ियों जैसे क्रू रोस्टर, फ्लाइट शेड्यूल और कमजोर जानकारी देना चर्चा के प्रमुख मुद्दे रहे। इसके अलावा, यात्रियों को बड़ी परेशानी को लेकर स्टेटस भी जाना गया।

मंत्रालय ने कहा कि हमने सोमवार को कहा था कि नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स को मंगलवार (9 दिसंबर, 2025) को मंत्रालय बुलाकर मिल सकते है।अब इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स कल बुधवार को एक बार फिर अलग से डीजीसीए की ओर से आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ मंत्रालय में बैठक से पहले इंडिगो ने मंगलवार (9 दिसंबर, 2025) को यह घोषणा कर दी कि पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से जारी इंडिगो के ऑपरेशनल संकट के बाद अब सभी उड़ानें फिर से सामान्य रूप से संचालित हो रही है। उसका ऑन-टाइम परफॉर्मेंस सामान्य स्तर पर लौट आया है और बुधवार को करीब 1,900 उड़ानों को संचालित करने की कंपनी की योजना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments