संसद के भीतर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने साफ कहा कि हालत सुधर रहे हैं, जो जिम्मेदार है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और संकट से प्रभावित लोगों को रिफंड दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री के इस दावे के बावजूद लग रहा है कि हालत अभी सुधरे नहीं है। बुधवार को भी 300 से ज्यादा उड़ानों को रद्द किया गया ।
9 दिसंबर को भी 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गई थी।DGCA और एविएशन मंत्रालय की कड़ी निगरानी के बीच एयरलाइन अभी भी ऑपरेशंस को स्थिर करने की कोशिश में है, लेकिन सरकार ने स्थिति सामान्य होने तक एयरलाइन को 10% तक फ्लाइट कटौती करने का आदेश पहले ही दे दिया है।
ऐसे में जिन विमानों में यात्रियों ने पहले यात्रियों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि वे अपनी उड़ान का स्टेटस हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले ही जांच लें, क्योंकि शेड्यूल में अंतिम समय पर भी बदलाव संभव है।
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक नागर विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इंडिगो को अपनी उड़ान समय-सारणी में 10 प्रतिशत की कटौती करने का आदेश दिया गया है। ऐसा करने से संकटग्रस्त एयरलाइन को अपना संचालन स्थिर करने में मदद मिलेगी।बुकिंग कर रखी है, अगले कुछ महीनों तक यानी हर रोज कई सौ उड़ानें प्रभावित नजर आएंगी।


