Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान पहुंचे दीनानगर, शुगर मिल प्रोजेक्ट और को-जेनरेशन प्लांट का किया...

सीएम मान पहुंचे दीनानगर, शुगर मिल प्रोजेक्ट और को-जेनरेशन प्लांट का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरदासपुर के दीनानगर पहुंचे, जहां पर उन्होंने एक नए शुगर मिल प्रोजेक्ट और को-जेनरेशन प्लांट का उद्घाटन किया। गुरदासपुर को-ऑपरेटिव शुगर मिल की कैपेसिटी 2,000 टन से बढ़ाकर 5,000 टन कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मिल को 2,850 गन्ना किसान गन्ना सप्लाई कर रहे है, लेकिन इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से गन्ना सप्लाई करने वाले किसानों की संख्या बढ़कर 7,025 हो जाएगी। इससे किसानों को दूर की मिलों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, जिससे उनका ट्रांसपोर्टेशन और समय बचेगा।

उन्होंने कहा कि हम गन्ने की फसल की क्वालिटी भी बढ़ा रहे है और यह मिल किसानों को दूर-दूर जाने की परेशानी भी कम करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ने का दाम 416 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पूरे देश से ज़्यादा है।

सीएम ने कहा कि अगर हम किसी भी फैक्ट्री को तीन गुना बढ़ाएंगे, तो लेबर भी तीन गुना बढ़ेगी और प्रोडक्शन भी तीन गुना बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है और हम सभी को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और गुरु साहिब के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments