Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी ने संविधान दिवस पर लिखा पत्र,पहली बार मतदान करने वालों...

पीएम मोदी ने संविधान दिवस पर लिखा पत्र,पहली बार मतदान करने वालों का करें सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नागरिकों से अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करने की अपील की।पीएम ने कहा कि यह एक मज़बूत लोकतंत्र की नींव है। संविधान दिवस पर नागरिकों को लिखे पत्र में पीएम मोदी ने मतदान के अधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी पर भी जोर दिया।

उन्होंने सुझाव दिया कि 18 साल की उम्र पूरी कर पहली बार मतदान करने वालों का सम्मान करके संविधान दिवस मनाए।पीएम मोदी ने महात्मा गांधी के इस विश्वास को याद किया कि अधिकार कर्तव्यों के निर्वहन से प्राप्त होते है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कर्तव्यों का निर्वहन सामाजिक और आर्थिक प्रगति का भी आधार है।

उन्होंने कहा कि आज ली गई नीतियां और निर्णय आने वाली पीढ़ियों के जीवन को आकार देंगे और नागरिकों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखें, क्योंकि भारत विकसित भारत के विजन की ओर बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments