Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली की हवा जहरीली , AQI 439 तक पहुंचा

दिल्ली की हवा जहरीली , AQI 439 तक पहुंचा

राजधानी दिल्ली की हवा शनिवार को एक बार फिर जहरीली ही है। सुबह AQI 439 तक पहुंच चुका है, जोकि हैजडर्स श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक हवा की ये स्थिति बेहद खतरनाक है। अब यह सीवियर से भी ऊपर जा चुकी है।इसकी बड़ी वजह हवा में PM2.5 का लेवल 294 और PM10 का 390 माइक्रोग्राम होना हैप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक हवा की स्थिति सुधरने की उम्मीद बिल्कुल नहीं है।

राहत की बात यह है कि 27-28 नवंबर के बाद हावा की गति में सुधार हो सकता है जो प्रदूषित हवा को धकेल सकती है।इनकी सामान्य गति 10-15 किमी प्रति घंटा से अधिक हो सकती है। जोकि प्रदूषित कणों को धकेलने में सक्षम है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है, लिहाजा पूरी तरह राहत दिसम्बर के पहले सप्ताह तक मिलने की उम्मीद है।ग्रैप-3 के बाद भी राजधानी की हवा जहरीली बनी हुई है।

लिहाजा एक्सपर्ट्स ने इस बच्चों-बूढों के साथ सांस रोगियों के लिए खतरनाक बताई है। ऐसे लोग घरों में रहे।बता दें कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए ग्रैप-3 समेत कई उपाय किए हैं, लेकिन AQI का लेवल अभी भी खतरे के निशान से लगातार ऊपर है. लिहाजा एडवाइजरी का पालन करें, जरुरी काम हो तभी बहर निकलें। जबकि बाहर जा रहे हैं तो मेट्रो,सार्वजनिक परिवहन या ई-वाहन का उपयोग करे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments