कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में “कैप्स कैफे” पर एक बार फिर गोलियां चलाई गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू (नेपाली) ने गोलाबारी के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके हमले की जिम्मेदारी ली है। कपिल शर्मा का कैफे जब से खुला है सुर्खियों में बना हुआ है।
लेकिन सुर्खियों में रहने की वजह बहुत ही खौफनाक है, क्योंकि तीसरी बार इस कैफे पर हमला हुआ है। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही कपिल के कैफे पर फायरिंग करवाई थी। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के शहर सरी में कपिल का यह कैफे है। यह कपिल का पहला कैफे है जिसके जरिए उन्होंने रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है।
कपिल के कैफे पर पहली फायरिंग 10 जुलाई को हुई थी – इसकी जिम्मेदारी हरजीत सिंह लड्डी (BKI आतंवादी, जो NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है) ने ली थी। दूसरी बार फायरिंग 7 अगस्त को हुई – इसके बाद लॉरेंस गैंग से जुड़े हरि बॉक्सर का ऑडियो सामने आया था, जिसमें उसने सलमान खान को शो में बुलाने पर नाराजगी जताई थी। तीसरी फायरिंग 16 अक्तूबर को हुई – इस बार लॉरेंस गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली।
इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पुलिस इसे एक्सटॉर्शन से जुड़ा मामला मान रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोलियां चलाते हुए दिखा, और गैंग ने चेतावनी दी कि बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलने वालों को कहीं भी गोलियां मिल सकती हैं।


