Monday, August 31, 2026

Google search engine
Homeनेशनलगुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी प्रकाश पर्व,मुख्यमंत्री देंगे राष्ट्रपति...

गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी प्रकाश पर्व,मुख्यमंत्री देंगे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी प्रकाश पर्व को राष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी पंजाब सरकार ने शुरू कर दी है। इसके लिए, मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं दिल्ली जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेंगे।इसके साथ ही, पंजाब सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष निमंत्रण भी भेजा जाएगा। यह ज़िम्मेदारी पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी गई है, जो विभिन्न राज्यों में जाकर मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण पत्र देंगे। ताकि कोई भी राज्य इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने से न छूटे।कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लालचंद कटारूचक बंगाल, असम और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करेंगे। मंत्री अमन अरोड़ा और तरुणप्रीत सौंध दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह और हरदीप सिंह मुंडिया छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करेंगे। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और बीरिंदर कुमार गोयल केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पांडिचेरी का दौरा करेंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पर्यटन सलाहकार दीपक बाली महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करेंगे। मंत्री बलजीत कौर और महेंद्र भगत मध्य प्रदेश और राजस्थान का दौरा करेंगे। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और डा. रवजोत सिंह मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड का दौरा करेंगे। मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां और संजीव अरोड़ा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments