Sunday, April 26, 2026

Google search engine
HomeनेशनलApple iPhone 17 Series की सेल आज से शुरू , कई दिन...

Apple iPhone 17 Series की सेल आज से शुरू , कई दिन पहले से हुई प्री बुकिंग

Apple iPhone 17 Series की सेल आज से शुरू हो गई है। 9 सितंबर को लॉन्च हुई इस लाइनअप में आईफोन 17, आईफोन एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स समेत कुछ चार मॉडल है। कंपनी ने इन्हें कई अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया था।12 सितंबर से इनके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए थे और आज से यह ग्राहकों के हाथों में पहुंचने शुरू हो जाएंगे।

भारत में आईफोन 17 लाइनअप की कीमत 82,900 रुपये से शुरू हो रही है. आईफोन 17 के 256GB वेरिएंट को 82,900 रुपये में खरीदा जा सकता है. आईफोन एयर की शुरुआती 1,19,900 रुपये, 17 प्रो की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये और 17 प्रो मैक्स की 1,49,900 रुपये है। आपको बता दें कि किन देशों में भारत की तुलना में आईफोन सस्ते मिल रहे है।

अमेरिका में आईफोन 17 की शुरुआती कीमत 66,796 रुपये और आईफोन एयर की कीमत 83,400 रुपये है. प्रो मॉडल के लिए आपको 91,900 रुपये और प्रो मैक्स मॉडल के लिए 99,900 रुपये चुकाने होंगे।दुबई में आईफोन 17 62,882 रुपये, एयर 74,800 रुपये, 17 प्रो 91,000 रुपये और 17 प्रो मैक्स 99,800 रुपये में मिलेगा ।

कनाडा में आईफोन 17 खरीदने के लिए 77,110 रुपये, एयर मॉडल के लिए 98,100, 17 प्रो के लिए 1,08,300 रुपये और 17 प्रो मैक्स के लिए 1,18,800 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।ऑस्ट्रेलिया में आईफोन 17 74,287 रुपये, आईफोन एयर 95,600 रुपये और आईफोन 17 प्रो 1,06,100 रुपये में खरीदा जा सकता है. आईफोन 17 प्रो मैक्स के लिए यहां 1,16,200 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

चीन में आईफोन 17 सीरीज की कीमत भारत की तुलना में कम है। चीन में आईफोन 17 79,786 रुपये और एयर मॉडल 1,06,400 रुपये में मिल रहा है. प्रो मॉडल की कीमत यहां 1,19,700 रुपये से शुरू हो रही है। 17 प्रो मैक्स के लिए ग्राहक को 1,33,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments