Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलचुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया गलत, राहुल ने...

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया गलत, राहुल ने वोट चोरी की कही थी बात

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार 18 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग पर वोट चोरी को लेकर गंभीर आरोप लगाया। इस मामले पर इलेक्शन कमीशन का जवाब आया है। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल के सभी आरोपों को गलत ठहराया है। राहुल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरों को बचा रहे है।

इलेक्शन कमीशन ने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के कुछ ही मिनटों बाद जवाब दे दिया। आयोग ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”राहुल गांधी के आरोप आरोप गलत और निराधार हैं.” कोई भी आम नागरिक ऑनलाइन वोट डिलीट नहीं कर सकता. राहुल गांधी ने इसको लेकर गलत जानकारी दी है।

वोट डिलीट करने से पहले प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर दिया जाता है। 2023 में अलंद विधानसभा क्षेत्र में वोटर डिलीट करने की असफल कोशिश हुई थी, जिस पर ECI ने खुद FIR दर्ज करवाई।राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ”कर्नाटक के आलंद में वोट चोरी हुई. हमने चोरी पकड़ ली. BLO ने देखा कि उनके रिश्तेदार का वोट डिलीट कर लिया गया था

उन्होंने पता लगाया तो पता चला पड़ोसी ने डिलीट किया. पड़ोसी ने मना कर दिया कि मैंने नहीं किया है.”राहुल ने कहा, ”हमारी मांग है कि ज्ञानेश कुमार उन लोगों को ना बचाएं, जो लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. हमारी मांग है कि चुनाव आयोग एक हफ्ते के अंदर कर्नाटक CID को जवाब दे। हमें संविधान ने ताकत दी है, हमारी लड़ाई संविधान बचाने की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उनको बचा रहे हैं, जो संविधान को कमजोर कर रहे हैं.’।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments