Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeनेशनलमौसम विभाग के अनुसार 16 सितंबर को कई हिस्सों में बादल देंगे...

मौसम विभाग के अनुसार 16 सितंबर को कई हिस्सों में बादल देंगे दस्तक

पंजाब में मानसून अब अपने अंतिम चरण में है और वहीं मौसम विभाग के अनुसार 20 सितंबर तक राज्य से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। हालांकि विदाई से पहले आखिरी दौर में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी

.मौसम विभाग के मुताबिक 16 सितंबर को कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 17 और 18 सितंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। विशेष रूप से पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी कई जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान किसी भी जिले में भारी बारिश या तूफान की चेतावनी नहीं है। हालांकि किसानों को सलाह दी गई है कि वे हल्की बारिश को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों की सुरक्षा और देखभाल के लिए पहले से तैयारी कर लें। बारिश के बाद तापमान में कमी आने से लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में बढ़ी हुई गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन अब मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है।वहीं, पहाड़ी इलाकों में कम बारिश होने से पंजाब की नदियों का जलस्तर लगातार कम बना हुआ है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments