उत्तराखंड में बारिश जमकर कहर बरपा रही है. भारी बारिश की वजह से सहस्त्रधारा में बादल फटने की घटना सामने आई है. अचानक आए सैलाब में कई दुकानें और घर बह गई है।बादल फटने के चलते आई भारी बाढ़ में कई कारें मलबे में दब गई हैं।
भारी बारिश के कारण घरों को काफी नुकसान पहुँचा है। लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैंमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘कल देर रात देहरादून के सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण कुछ दुकानों के क्षतिग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला. जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं.’ उन्होंने कहा, ‘मैं स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं और व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहा हूं. मैं ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।
उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर ख़तरनाक होता जा रहा है.मौसम विभाग ने आज प्रदेश सात जिलों देहरादून, चमोली, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में गरज चमक के साथ आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है।प्रदेश में खराब मौसम के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, देहरादून और पिथौरागढ़ में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों को आज बंद रखने की घोषणा की गई है. जिलाधिकारियों मे मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए ये आदेश जारी किया है. आदेश की कॉपी सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है.


