Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeनेशनलअमेरिका-वेनेजुएला के बीच बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकन मिलिट्री ने...

अमेरिका-वेनेजुएला के बीच बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकन मिलिट्री ने बीच समंदर में शिप पर किया बड़ा हमला, 3 की मौत

NRI SANJH JALANDHAR (16 SEPTEMBER)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के एक फैसले से अमेरिका-वेनेजुएला के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने वेनजुएला के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में एक ड्रग कार्टेल से जुड़ी शिप पर बड़ा अटैक किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद हुए इस अटैक में तीन लोगों की मौत हुई है। ट्रंप ने खुद अटैक का वीडियो सोशल मीडिय़ा पर जारी कर ये दावा किया है। ट्रंप ने दावा किया है कि इस बोट में ड्रग्स भरे हुए थे। अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर इस महीने किया गया यह तीसरा हमला है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी सेना ने वेनजुएला के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में एक ड्रग्स से भरे जहाज पर हमला किया, जिसमें तीन लोग मारे गए। यह कार्रवाई दक्षिणी कमान क्षेत्र में एक्टिव नार्को-आतंकवादियों के खिलाफ की गई। ट्रंप ने इस कार्रवाई को ड्रग्स तस्करी नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी सेना ने वेनजुएला के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ड्रग कार्टेल से जुड़ी शिप पर बड़ा हमला किया है। ये अमेरिका की ओर बढ़ रही थी, इसके जरिए ड्रग्स लाया जा रहा था. ट्रंप ने कहा कि इस हमले में तीन लोग मारे गए हैं, ये हमला उन्हीं के आदेश पर किया गया था। ट्रंप ने कहा कि ये हमला उस हिंसक ड्रग तस्करी नेटवर्क और नार्को-टेररिस्ट के खिलाफ था, जो अमेरिका के दक्षिणी कमान क्षेत्र में एक्टिव हैं। उन्होंने साफ किया कि ये कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में वेनजुएला से अमेरिका की ओर ड्रग्स लाने वाले कार्टेल को निशाना बनाकर की गई थी।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक लगभग 28 सेकंड की वीडियो भी शेयर की, जिसमें एक जहाज में विस्फोट और आग लगते हुए दिखाया गया है। हालांकि उन्होंने यह साबित नहीं किया कि जहाज पर ड्रग्स लाया जा रहा था। वहीं वेनेजुएला की ओर से इस हमले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments