Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकल शाम को होगी पंजाब कैबिनेट की बैठक

कल शाम को होगी पंजाब कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में कल, शुक्रवार, 5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की बैठक शाम 4 बजे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इस बैठक राज्य में बाढ़ से हुई तबाही और राहत कार्यों की गहन समीक्षा की जाएगी। माना जा रहा है कि यह बैठक कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में सरकार बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए एक बड़े वित्तीय पैकेज की घोषणा कर सकती है।बाढ़ से नष्ट हुई फसलों के लिए किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि और उसके वितरण की प्रक्रिया पर निर्णय लिया जा सकता है। बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास और क्षतिग्रस्त घरों व बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण की विस्तृत योजना पर भी चर्चा होने की संभावना है।यह बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि पंजाब सरकार पहले ही पूरे राज्य को “आपदा प्रभावित” घोषित कर चुकी है और केंद्र सरकार से लगातार वित्तीय सहायता की माँग कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments