Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब सरकार ने बाढ़ राहत और पुनर्वास के लिए 71 करोड़ रुपये...

पंजाब सरकार ने बाढ़ राहत और पुनर्वास के लिए 71 करोड़ रुपये जारी किए

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बाढ़ के दौरान राज्य के निवासियों को हुए नुकसान की भरपाई करने और उनके लिए समय पर राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए तत्काल उपाय के रूप में कुल 71 करोड़ रुपये जारी किए हैं। पहले चरण में सभी जिलों के लिए 35.50 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं, और अब सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित 12 जिलों के लिए अतिरिक्त 35.50 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दे दी गई है। उनमें अमृतसर को 5 करोड़ रुपये, बठिंडा को 2 करोड़ रुपये, बरनाला को 1 करोड़ रुपये, फरीदकोट को 1 करोड़ रुपये, फिरोजपुर को 5 करोड़ रुपये, फाजिल्का को 5 करोड़ रुपये, फतेहगढ़ साहिब को 1 करोड़ रुपये, गुरदासपुर को 6.5 करोड़ रुपये, होशियारपुर को 3 करोड़ रुपये, जालंधर को 5 करोड़ रुपये, कपूरथला को 5 करोड़ रुपये, लुधियाना को 5 करोड़ रुपये, मोगा को 1.5 करोड़ रुपये, मानसा को 1 करोड़ रुपये, मलेरकोटला को 1 करोड़ रुपये, पटियाला को 5 करोड़ रुपये, पठानकोट को 4 करोड़ रुपये, रूपनगर को 2.5 करोड़ रुपये, श्री मुक्तसर साहिब को 2 करोड़ रुपये, एस.ए.एस. नगर को 2 करोड़ रुपये, एस.बी.एस. नगर को 1 करोड़ रुपये, संगरूर को 1.5 करोड़ रुपये और जिला तरन तारन को 5 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments