Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeपंजाबराज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 50 लाख...

राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 50 लाख की ग्रांट दी

पंजाब में आई बाढ़ के दुःख को गहराई से महसूस करते हुए, राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पीड़ित लोगों की मदद के लिए अपने विवेकाधीन फंड से 50 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान किया है। इस ग्रांट से 5 गांवों को नावें और पीने के पानी के टैंकर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।संत सीचेवाल ने कुछ दिन पहले पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां की मौजूदगी में मोटर बोट देने का ऐलान किया था। इनमें से कपूरथला जिले के तीन गांव—सांगरा, आहली कलां और रामपुर गोहरा को ग्रांट जारी की जा चुकी है। इसी तरह माझे क्षेत्र के अमृतसर जिले में बाढ़ के दौरान पीने के पानी की भारी कमी को दूर करने के लिए अजनाला के 4 गांवों को पानी के टैंकर दिए गए हैं। संत सीचेवाल अब तक अपने फंड से 43 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी कर चुके हैं।संत सीचेवाल ने कहा कि वे हमेशा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए खड़े हैं। उन्होंने बताया कि सतलुज नदी के तीन बार टूटे धुसी बांध के नजदीक बसे गांवों का दर्द वे भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि 24 दिनों से पानी में फंसे लोगों का जीवन बहुत संकट में है। उन्होंने याद दिलाया कि 11 अगस्त से ही वे लगातार बाढ़ प्रभावितों की सेवा में लगे हुए हैं। संत सीचेवाल ने राहत सामग्री लाने वालों का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब के लोग बाढ़ के समय एक-दूसरे की मदद कर सरबत दा भला के सिद्धांत को साकार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments