NRI SANJH JALANDHAR (7 MAY)
डिप्टी कमिश्नर जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिला प्रशासन आज 7 मई को शाम 4 बजे जालंधर शहर में मॉक एयर रेड ड्रिल का आयोजन कर रहा है। इस दौरान सायरन की आवाज सुनाई देगी और शहरवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रशासन शाम चार बजे भगत नामदेव चौक के पास मॉक ड्रिल भी कर रहा है। इसके अलावा, जालंधर शहर में आज 7 मई को रात 8 बजे से 9 बजे तक ब्लैकआउट ड्रिल होगी।


