NRI SANJH JALANDHAR (21 January)
जालंधर के आदमपुर से हाईवे लुटेरा गैंग का एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चला उसे काबू कर लिया है। जालंधर CIA स्टाफ ने गरुवार(18 जनवरी) को उसे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद थाना आदमपुर पुलिस को सौंप दिया था और शक्रवार को फरार हो गया था।
जालंधर बॉर्डर एरिया से दबोचा
आरोपी की पहचान राजा अंबरसरिया के रुप में हुई है। इस दौरान थाना आदपुर के एसएचओ मनजीत सिंह छुट्टी पर थे। स्टाफ की लापरवाही से आरोपी फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अलग से केस दर्ज किया था। जब पुलिस उसकी तलाशी में रेड करने गई तो आरोपी वहां से भी भाग निकला था। बता दें कि आरोपी की तलाश में जालंधर पुलिस की टीम बॉर्डर एरिया में सर्च कर रही थी। वहीं से आरोपी को गिरफ्तारी हुआ है।
जानकारी मुताबिक आरोपी राजा अंबरसरिया का असली नाम अजयपाल है। वह अमृतसर का रहने वाला है। उसके ऊपर हेरोइन और हथियार तस्करी के कई केस दर्ज हैं।
अंबरसरिया के घर पर CIA ने की थी रेड
पुलिस को आरोपी का तीन का रिमांड मिला था। शनिवार को दोबारा कोर्ट में पेश करना था लेकिन उससे पहले आरोपी फरार हो गया था। अब आरोपी को कल पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।अंबरसरिया के घर पर रेड के दौरान सीआईए स्टाफ ने अमृतसर के गांव लहौरी मल्ल से एक आईफोन-15 प्रो, एक स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच और चांदी के गहने बरामद किए थे।


